मंडला: मतगणना 2027 के लिए पीएचई मंत्री सम्पतिया उईके ने की ऑनलाइन स्व-गणना, नागरिकों से भागीदारी की अपील
Mandla, Mandla | Apr 26, 2026 मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने रविवार को शाम 5 बजे मतगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व गणना की। उन्होंने निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवश्यक जानकारियां दर्ज कर स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि स्व गणना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी लोग समय निकालकर ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी अपलोड करें।