कामां: कामां पुलिस ने अवैध देशी बंदूक के साथ एक युवक को दबोचा
कामां पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नंदेरा वाली खूनी नहर की पुलिया के पास से लाडलाका निवासी 19 वर्षीय इंसाफ पुत्र रसीद को गिरफ्तार किया। कार्रवाई एएसआई पूरन सिंह की टीम ने डीएसटी की सूचना पर की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी।