करहल: कुर्रा क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी को परेशान करने पर पत्नी ने मिशन शक्ति केंद्र पर की शिकायत, पुलिस ने कराया समझौता
कुर्रा थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी मालती देवी पत्नी सौरभ कश्यप ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनको पति के द्वारा आए दिन परेशान किया जाता है। जिसको लेकर पीड़ित पत्नी ने थाने में पहुंच मिशन शक्ति केंद्र पर पहुंचकर शिकायत की थी। वहीं महिला पुलिस ने पति को बुलाकर पति-पत्नी में समझौता कराने के बाद थाने से हंसी-खुशी विदा किया है।