सरधना: नेशनल पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों को केयर और शेयर ट्रस्ट ग्रुप की ओर से किया गया सम्मानित, हुआ कार्यक्रम का आयोजन
शिक्षा के प्रति उत्साह जगाने और मेधावी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को गंज बाजार के नेशनल पब्लिक स्कूल में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केयर एंड शेयर ट्रस्ट ग्रुप द्वारा उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा-2026 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सफल छात्र छात्राओं के सम्मान में आयोजित किया गया।