इटावा: इकदिल इलाके के नेशनल हाइवे पर ट्रक की टक्कर से निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार डेयरी कर्मी की दर्दनाक मौत
Etawah, Etawah | Sep 8, 2026 इकदिल इलाके के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर सोमवार रात करीब 10 बजे ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार डेयरी कर्मी युवक की रवींद्र कुमार निवासी कैस्त जसवंतनगर की दर्दनाक मौत हो गई है। परिजन ने बताया कि वह निमंत्रण खाकर वापस घर जा रहा था तभी रास्ते में ट्रक की टक्कर बाइक में लगने से हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।