कासगंज: सदर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वारंटी चल रहे 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने 14 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी आरोपी अलग-अलग मामलों में वारंटी चल रहे थे। जिला न्यायालय में उपस्थित न होने के चलते आरोपियों का वारंट जारी हुआ जिसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।