रावतभाटा: रावतभाटा में भगवान महावीर का निर्वाण कल्याणक श्रद्धा से मनाया गया, जैन समाज ने चढ़ाए निर्वाण लड्डू
विजय सिंह ने सोमवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा के नीचे बाजार स्थित श्री 1008 सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के चरणों में निर्वाण लड्डू अर्पित किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण जैन समाज मौजूद रहा। समाजजनों ने पूजा-अर्चना कर जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि व विश्व शांति की कामना की। जैन मान्यता के अनुसार भगवान महावीर ने कार्तिक अमावस्या को पावापु