कुटुंबा: कुटुंबा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कुटुंबा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले के दो अप्राथमिकी अभियुक्त और हत्या के प्रयास मामले का एक नामजद आरोपी शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।