राजगढ़: राजगढ़ के पीपलोदी एवं कालीपीठ क्षेत्र के विभिन्न गांव में पहुंची समरसता संकल्प कलश यात्रा
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के मौके पर राजगढ़ जिले के पीपलोदी एवं कालीपीठ क्षेत्र के विभिन्न गांव में शनिवार को दोपहर 2:00 बजे करीब समरसता संकल्प कलश यात्रा पहुंची। इस दौरान इस यात्रा में राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए इस दौरान राजगढ़ विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।