हथुआ: हथुआ नगर पंचायत में ज्योति कुमार श्रीवास्तव को कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला
हथुआ नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार लगभग 40 दिनों के लिए प्रशिक्षण के लिए चले गए है। जिसको लेकर बरौली नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमार श्रीवास्तव को अतरिक्त प्रभार दिया गया है। हथुआ नगर पंचायत कार्यालय पहुँचे ज्योति कुमार श्रीवास्तव को नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सोनम चावला, वार्ड पार्षद नीरज कुमार सहित आदि पार्षदों ने स्वागत किया।