हथुआ: हथुआ के रतनचक टोला रशुलपुर में फर्नीचर स्टोर में लगी आग, ₹2 लाख का नुकसान हुआ
हथुआ थाना क्षेत्र के रतनचक टोला रशुलपुर स्थित एक फर्नीचर के स्टोर में आग लग गयी। जिसके कारण फर्नीचर स्टोर में रखे कई सोफा सेट जल कर राख हो गया वहीं कई अन्य समान भी आग की चपेट के आकर बर्बाद हो गया। संचालक ने रविवार की शाम 5 बजे बताया कि किसी अज्ञात के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित के आवेदन पर मामले में पूइस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।