बिजनौर: बिजनौर पहुंचे कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस
Bijnor, Bijnor | Jun 27, 2026 बिजनौर में आज कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार को सुबह 11:00 बजे बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद राशिद अल्वी का स्वागत किया गया। राशिद अल्वी ने बैठक में कहा कि कांग्रेस ही है। जो जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। इस दौरान संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।