बागपत: बागपत तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
Baghpat, Bagpat | Apr 18, 2026 शनिवार की दोपहर करीब साढे 12 बजे बागपत तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।