झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से शोक की लहर है। उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए झारखंड सरकार के मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी, मंत्री संजय प्रसाद यादव, JMM जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व केंद्रीय सदस्य सुरेश साह, अजय नारायण मिश्र सहित कई JMM नेता गिरिडीह के लिए रवाना हो गए हैं। सभी नेता गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।