देवघर में वरिष्ठ नागरिक क्लब ने मनाया शिक्षक दिवस, गुरु-शिष्य परंपरा पर हुई चर्चा।
देवघर :– स्थानीय सत्संग हॉल्ट के समीप फ्लाईओवर के नीचे वरिष्ठ नागरिक क्लब, देवघर की ओर से शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत सहित विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने शिक्षक के महत्व और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान कई दशक पहले और वर्तमान समय में गुरु-शिष्य संबंधों में आए बदलावों को लेकर भी सदस्यों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए।
वक्ताओं ने कहा कि समय भले बदल गया हो, लेकिन समाज में शिक्षक का स्थान आज भी महत्वपूर्ण है। शिक्षकों ने पीढ़ियों को ज्ञान देने के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन की सीख भी दी है। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने शिक्षकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि एवं सम्मान अर्पित किया।
समारोह के अंत में वरिष्ठ नागरिक क्लब के सदस्य शंभू प्रसाद सिंह ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में शिक्षा के प्रसार और शिक्षकों के सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया।साथ ही धन्यवाद ज्ञापन दिया।
समारोह में वरिष्ठ नागरिक क्लब के संयोजक अशोक कुमार सिंह, अनिल पांडे,रामाशंकर सिंह, चंद्रहास शर्मा, धनश्याम राय , शंभू प्रसाद सिंह, जगदीश यादव, राधिका रमण, राम चरण यादव, हराधर मंडल, नीलाम्बर मिश्रा, पुरुषोत्तम कुमार गुप्ता, संत लाल साह, लख्खी कांत मांझी, श्याम किशोर सिंह, कुमार संजीव एवं अन्य सदस्य गण मौजूद रहे।
Deoghar, Deoghar | Sep 5, 2026