सिरसागंज: नगर के पैगू रोड पर कार पार्किंग अग्निकांड: विधायक सर्वेश यादव मौके पर पहुंचे, पीड़ितों को मुआवजे का भरोसा दिया
सिरसागंज में पैगू रोड स्थित कार पार्किंग में लगी भीषण आग के बाद सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सर्वेश यादव मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। विधायक ने जली हुई तीनों कारों का निरीक्षण किया और पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर निर्देश दिए कि आग से हुए नुकसान का तत्काल आकलन किया जाए।