ब्यौहारी: ब्यौहारी में व्यक्ति ने दोस्त पर चाकू से किया हमला, आरोपी नगर से हुआ गिरफ्तार
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में चाकू बाजी की घटना घटित हुई थी, जिसमे आरोपी को ब्यौहारी पुलिस ने नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हैप्पी द्विवेदी के कब्जे से घटना में उपयोग की गई चाकू भी पुलिस ने बरामद की है, इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के साथ उनकी टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।