ब्यौहारी: देवलौंद बाणसागर सोन नदी पुल से कूदी स्कूली छात्रा का नहीं लग पाया अब तक पता, एसडीआरएफ कर रही तलाश
गुरुवार की सुबह थाना प्रभारी डी के दहिया ने बताया कि शहडोल से एसडीआरएफ की टीम बुलवाई गई थी, जो बुधवार की शाम से ही नदी में तलाश कर रही है गुरुवार की सुबह रेस्क्यू शुरू कर दिया है लेकिन अब तक छात्रा का पता नहीं चल पाया है, सोन नदी में तेज बहाव है जिसकी वजह से रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही है।