ब्यौहारी: परीक्षा देकर घर लौट रही दसवीं की छात्रा ने देवलौंद के बाणसागर सोन नदी पुल से लगाई छलांग, पुलिस कर रही तलाश
देवलौंद बाणसागर सोन नदी पुल से दसवीं की छात्रा ने छलांग लगा दी जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार के साथ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होगा । छात्रा स्कूल से दसवीं का तिमाही एग्जाम देकर घर लौट रही थी।