ब्यौहारी: ब्यौहारी नगर में दो दोस्तों के विवाद में चला चाकू, घटना में घायल हुए एक युवक का रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नगर में दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में चाकू बाजी की घटना घटित हुई है,जिसमें युवक बुरी तरीके से जख्मी हुआ है, घायल युवक का उपचार रीवा मेडिकल अस्पताल में जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।