सिंगरौली: घोघरा गांव के पास दो बाइक सवारों में आमने-सामने हुई सीधी भिड़ंत, महिला व पुरुष गंभीर रूप से हुए घायल
एक बाइक सवार एक महिला व एक पुरुष सरई से झुरही की ओर जा रहे थे और उसी के विपरीत दिशा से दूसरा बाइक सवार आ रहा था। जहां घोघरा गांव के पास पहुंचे दोनों में आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार महिला एवं पुरुष सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। और दूसरा बाइक सवार मौका देख वहां से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों व राजगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने 108 वाहन से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई भेज कर भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है।