तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने शुक्रवार को निमुईया गांव में मक्के के खेत में छुपाकर रखी 31 बोतल विदेशी शराब बरामद की
तुरकौलिया पुलिस शुक्रवार को निमुईया गांव में मक्के के खेत में छुपाकर रखे 31 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि बरामद शराब में 750 एमएल की रेड लेबल 6 बोतल,750 एमएल की 9 बोतल ब्लैक एंड व्हाइट व 750 एमएल की 16 बोतल वैट 69 शराब बरामद हुई। पुलिस अब जल्द से जल्द तस्कर का पत्ता लगा कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने में जुट गई है।