गोरखपुर: पुरानी पेंशन बहाली को घोषणा पत्र में शामिल करें सरकार, कर्मचारियों ने पुरानी कलेक्ट्रेट दफ्तर में उठाई आवाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुराने कलेक्ट्रेट दफ्तर में आज पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार को चेताया। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग को शामिल करें या फिर चुनाव आयोग से अनुमति लेकर पुरानी पेंशन को बहाल करें। अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो उसे चुनाव में सरकारी कर्मचारी सबक सिखा देंगे।