गोरखपुर: जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के सदस्य पहुंचे सिविल लाइन स्थित गोकुल अतिथि भवन, मुख्यमंत्री के घेराव का किया प्रयास
जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के सदस्य सिविल लाइन स्थित गोकुल अतिथि भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का घेराव करने पहुंचे। जिला प्रशासन ने अधिवक्ताओं को सीएम का घेराव करने से रोका और उनके साथ न्याय किए जाने का आश्वासन दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता अपने बैठने के लिए जगह की मांग कर रहे हैं।