गोरखपुर: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग व बी-फार्मा समेत कई कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में रोजगार परक व अन्य महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में सत्र-2024 25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहाँ बीएससी नर्सिंग, बी-फार्मा व बीबीए लॉजिस्टिक्स समेत कई जॉब ओरिएंटेड स्नातक/ परास्नातक, डॉक्टरेट व डिप्लोमा कोर्सेज़ में प्रवेश के लिए आगामी 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।