गोरखपुर: डाक विभाग द्वारा राम मंदिर जन्मभूमि पर जारी डाक टिकट गोलघर स्थित डाकघर में ₹500 में है उपलब्ध
राम मंदिर जन्मभूमि पर जारी डाक टिकट बिक्री के लिए डाक घरों में भेजे गए हैं।जहाँ जनता एक डाक टिकट को ₹500 में खरीद सकती है। बताया गया कि गोरखपुर के मुख्य डाकघर में इसकी फ्रेम की हुई 6000 फ़ोटोज़ भेजी गईं हैं। मुख्य पोस्ट मास्टर ने बताया कि लोग मुख्य डाकघर से ₹500 में डाक टिकट खरीद सकते हैं।