हुलासगंज: नंदन बीघा हत्याकांड: नामजद आरोपी का हथियार के साथ वीडियो वायरल, पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की लगाई गुहार
जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के नंदन बीघा गांव में हुए चर्चित धर्मवीर कुमार हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले के नामजद आरोपी का हथियार के साथ कथित वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। मृतक धर्मवीर कुमार को घटना के दौरान पांच गोलियां लगी थीं। इलाज के दौरान पीएमसीएच, पटना में उनकी मौत हो गई थी।