बरौनी: बिहट नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन महापर्व का आयोजन किया, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिहट नगर मंडल में बुधवार को दिन के चार बजे संगठन महापर्व का आयोजन किया गया।जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तमाम लोग शामिल हुए।जानकारी देते हुए बलराम प्रसाद सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास को लेकर बढ़ाने वाली पार्टी है।पार्टी को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।