बरौनी: बरौनी प्रखंड के सिमरिया गंगा घाट पर धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया गंगा घाट पर बुधवार को सुबह आठ बजे से ही विभिन्न प्रकार के मांगलिक एवं धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।इसको लेकर सुरक्षा के काफी पुख्ते इंतजाम किए गए।स्थानीय गोताखोर के साथ-साथ पदाधिकारी भी घाटों पर मुस्तैदी के साथ दिखे। लोगों ने बताया कि विभिन्न प्रयोजन के अनुरूप लोग यहां पहुंचे हैं।