बरौनी: फुलवरिया थाना के कांड संख्या 66/24 में अपहृत नाबालिक को पुलिस ने मुंगेर बाजार से सकुशल बरामद किया
फुलवरिया थाना कांड संख्या 66/ 24 के अपहृत नाबालिक को थाना की पुलिस ने मुंगेर बाजार से सकुशल बरामद किया है।जिसकी जानकारी बेगूसराय पुलिस कप्तान मनीष ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया है।उन्होंने बताया कि परिजनों के द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था।जिसके बाद कार्यवाही करते हुए मुंगेर बाजार से पुलिस के द्वारा उक्त नाबालिक को बरामद कर लिया गया है ।