बरौनी: बरौनी प्रखंड के सिमरिया में गंगा नदी पर बने राजेंद्र सेतु पुल को यांत्रिकी कार्यों के लिए कुछ घंटों के लिए बंद किया गया
बरौनी प्रखंड अंतर्गत उत्तर एवं दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला सिमरिया में गंगा नदी पर बना हुआ राजेंद्र सेतु पुल जो मंगलवार को रात्रि दस बजे से लेकर बुधवार के सुबह छह बजे तक के लिए बंद की गई। जिसकी घोषणा मंगलवार को शाम के चार बजे जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा यात्रा करने वाले लोग वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।