परिहार: परिहार में गैस वितरण में गड़बड़ी का आरोप, ब्लैकमेलिंग की आशंका
परिहार प्रखंड में घरेलू गैस वितरण को लेकर गंभीर अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी द्वारा ऐसे व्यक्तियों को भी सिलेंडर दिए जा रहे हैं, जिनके नाम पर कोई वैध कनेक्शन नहीं है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि रसोई गैस का इस्तेमाल बाहरी राज्यों, खासकर यूपी के लोगों द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है। इससे वास्तविक उपभोक्ताओं को स