लखीसराय: उरैन गांव में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस का किया गया आयोजन
बुधवार को सूरजगढ़ा प्रखंड के उरैन गांव में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर दक्षिण बिहार के प्राण सह मंत्री संजय कुमार शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने मौके पर कहा कि अखंड भारत से अलग होकर 12 नए देश का साजिश पूर्वक निर्माण हुआ. वर्तमान समय में भी देश को तोड़ने की साजिश चल रही है.