लखीसराय: महिसोना गांव के समीप मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट,एक युवक घायल, लाया गया सदर अस्पताल
लखीसराय जमुई मुख्य मार्ग स्थित महिसोना गांव के समीप मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु उसके दोस्तों ने लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की एमपहचान तेतरहट निवासी स्व0 राजेन्द्र साहु के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है।