भभुआ: दुलहरा गांव के पास अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक दर्जन लोग घायल, एक की मौत
Bhabua, Kaimur | Oct 16, 2024 दुलहरा गांव के पास अनियंत्रित पिकअप के पलटने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।यह घटना मंगलवार की देर शाम लगभग 7 बजे की बताई गई है। मृतक व्यक्ति चैनपुर थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव के स्वर्गीय पोतन नोनिया का 52 वर्षीय पुत्र वकील चौहान बताया गया है। परिजनों ने कहा सभी लोग मुंडेश्वरी मंदिर से दर्शन पूजन कर घर के लिए लौट रहे थे