भभुआ: दतियाव गांव में मूर्ति विसर्जन नहीं होने पर एसडीएम, थानाध्यक्ष और सीओ पहुंचे
Bhabua, Kaimur | Oct 15, 2024 आज मंगलवार को भभुआ प्रखंड के दतियाव गांव में मूर्ति विसर्जन नहीं होने पर भभुआ एसडीएम विजय कुमार भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व सीओ पुरुषोत्तम कुमार 3 बजे पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जिस रास्ते से मूर्ति विसर्जन होता है उसे रास्ते का लाइसेंस निर्गत नहीं होगा। तब तक मूर्ति विसर्जन नहीं होगा। पदाधिकारी के निर्देश पर भी आज मूर्ति विसर्जन नहीं हुआ है।