भभुआ: तेनुआ गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Oct 16, 2024 तेनुआ गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे की बताई गई है। मृतक व्यक्ति रोहतास जिला के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंदवा गांव के त्रिभुवन राम के 35 वर्षीय पुत्र विजय राम बताया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने कहा कि हमारा पुत्र तेनुआ गांव में पीसीसी सड़क का ढलाई करने के लिए गया हुआ था।