भभुआ: सीझुआ गांव के पास 8 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त
Bhabua, Kaimur | Oct 15, 2024 सिझुआ गांव के पास 8 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार करते हुए बाइक को जब्त किया गया है। सोनहन थानाध्यक्ष राहुल कुमार दिनकर ने मंगलवार को 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दोपहर 2:00 बजे दोनों धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार धंधेबाज सिझुआ गांव निवासी विनोद राम और चेनारी थाना क्षेत्र के मल्लीपुर गांव निवासी उपेंद्र पासवान है।