इटावा: जनपद में UPTET परीक्षा को निष्पक्ष और नकल विहीन कराने हेतु जिलाधिकारी रहे मुस्तैद, परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Etawah, Etawah | Jul 4, 2026 शनिवार को UPTET-2026 के तीसरे एवं अंतिम दिन भी जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई, परीक्षा को निष्पक्ष व नकल विहीन सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज,जीआईसी व जीजीआईसी समेत के.के. डिग्री कॉलेज,समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।