बक्सर: ट्रैक्टर पर उतरे बक्सर सांसद सुधाकर सिंह, किसानों की जमीन जोतकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Buxar, Buxar | Jul 3, 2026 बक्सर सांसद सुधाकर सिंह पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी में किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर चलाते नजर आए। उन्होंने बिहार सरकार और जिला प्रशासन पर किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ट्रैक्टर से खेत जोतकर विरोध दर्ज कराया। उन्होने कहा पिपराकोठी में वाटर पार्क निर्माण के लिए सरकार 17 एकड़ 30 डिसमिल किसानों की भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहती है।