हमीरपुर: पारा ओझी व चन्दौखी में आयोजित हुई ग्राम चौपाल, आवासों में तीन दिनों के अंदर छत डालने के दिये गए निर्देश
पारा ओझी व चंदौखी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर पारा ओझी में दो व चन्दौखी में तीन शिकायतें आई। जिनके निस्तारण के लिए अधिकारियों ने निर्देश दिए। पारा ओझी में खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार ने अधूरे पड़े आवासों को मौके पर जाकर देखा और तीन दिनों के अंदर छत डलवाने के निर्देश दिए।