मुंगावली: मुंगावली मंडी में किसानों का सैलाब, धनिया ₹11 हजार और चना ₹5200 में बिका
मुंगावली कृषि उपज मंडी में बुधवार को किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें नजर आईं, जहां किसान बड़ी संख्या में अपनी उपज लेकर पहुंचे। अच्छी आवक के बीच धनिया लगभग 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिका, वहीं चने की बोली करीब 5200 रुपए प्रति क्विंटल लगी।