सहारनपुर: मरघट की जमीन नापने पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता, आसपा कार्यकर्ता ने लेखपाल को जिंदा दबाने की धमकी दी, वीडियो वायरल
सहारनपुर के मानकमऊ गांव में मरघट की जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के साथ अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला सामने आया है। लेखपाल देव कौशिक की शिकायत पर पुलिस ने दीपक, रवि समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।