प्रयागराज: त्रिवेणी सभागार में पुलिस आयुक्त ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत विभिन्न संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित की गोष्ठी
रिजर्व पुलिस लाइन स्थित त्रिवेणी सभागार में आज पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में विभिन्न अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में सुरक्षा, चेकिंग, गश्त, शस्त्र लाइसेंस जमा कराने व अपराधियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।