गोपालगंज: वृंदावन मौजे गांव में मृतका के परिजनों से मिले मंत्री जनक राम, परिजनों को दी सांत्वना
जिले के वृंदावन मौजे गांव में रविवार को सूबे के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना की पुरी जानकारी ली।रविवार को शाम 5 बजे उन्होंने ने मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही।मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से जांच पड़ताल करते हुए मामले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।