देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय, देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल विभाग की ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी जनपदों और 50 हजार से अधिक आबादी वाले शहरों में खेल विभाग द्वारा आधुनिक सुविधायुक्त बहुउद्देशीय हॉल और खेल मैदान बनाएं जाएं। खेल विभाग 10 दिन में इसका पूरा प्रस्ताव तैयार कर 02 साल में इन्हें बनाकर पूरा करे।