रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, गाजीपुर जिले में किशोरी की संदिग्ध मौत की जांच की मांग की
सोमवार दोपहर 12 बजे को लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष बबुन्दर प्रसाद विश्वकर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में , गाजीपुर निवासी मृतका निशा विश्वकर्मा को न्याय दिलाने की मांग की गई। पार्टी ने मांग की कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए तथा विसरा की जांच कराई जाए।