मुज़फ्फरनगर: संधावली में पंचायत के दौरान लात-घूंसे चले, पति ने दबंगों के साथ मिलकर ससुरालियों पर किया हमला, फेंकीं कुर्सियां
थाना मंसूरपुर क्षेत्र के संधावली गांव में एक पंचायत के दौरान पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पंचायत में सुलह-समझौते की कोशिश चल रही थी, लेकिन बात बिगड़ते ही पति पक्ष ने अपना आपा खो दिया और लड़की पक्ष पर हमला बोल दिया। इस हमले में मारपीट, लात-घूंसे, कुर्सियां और लोहे के पाइप का इस्तेमाल हुआ। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग भी की गई।