बलरामपुर: कलवारी में आंगनवाड़ी व आशा कार्यकत्रियों ने जल जनित रोगों के प्रति लोगों को किया जागरूक
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के द्वारा कलवारी में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लोगों को जल जनित रोगों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने घर-घर दस्तक देकर लोगों को जल जनित रोगों के बारे में बताया एवं उससे बचाव एवं सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया। आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों द्वारा लोगों को बताया गया की आसपास गंदा पानी न जमा होने दें।