घाटमपुर: घाटमपुर में समाधान दिवस पर डीएम ने किया निरीक्षण, परीक्षा केंद्र का भी लिया जायजा
कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत घाटमपुर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान शनिवार दोपहर 2:00 बजे कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह समाधान दिवस पर शामिल होने के लिए पहुंचे इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सभी साथ ही पास के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी किया जहां कुछ खामियां पाई गई इसको लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।